18.3.17
आज वितरित होंगे नियुक्ति पत्र, प्रशिक्षु शिक्षक-शिक्षिकाओं की काउंसलिंग के बाद नियुक्ति पत्र
बदायूं : सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर हुई प्रशिक्षु शिक्षक-शिक्षिकाओं की काउंसलिंग के बाद गुरुवार को 35 अभ्यर्थियों से विद्यालयों के विकल्प लिए गए। संबंधित लिपिक के सरकारी कार्य से बाहर जाने की वजह से नियुक्ति पत्र वितरित नहीं किए गए।1प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत
अभ्यर्थियों का चयन किया गया और छह महीने का प्रशिक्षण भी दिया गया। इसी दौरान वर्ष 2011 के टीइटी पास होने की वजह से अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित नहीं किए गए। विभागीय निर्णय के खिलाफ अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका डाली, जहां से उन्हें किसी प्रकार की राहत नहीं मिली। फिर सुप्रीम कोर्ट की शरण में पहुंचे। जहां से अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने का आदेश मिला। जिसपर अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कराई गई और होली बाद नियुक्त पत्र वितरित करने का आश्वासन दिया गया।जिसके बाद अभ्यर्थियों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के चक्कर लगाने शुरु किए। आश्वासन के अनुसार गुरुवार को वह नियुक्त पत्र लेने पहुंचे। जहां संबंधित प्रधान सहायक के न होने की वजह से उनकी विद्यालय आवंटन की काउंसलिंग कराई गई। बीएसए प्रेमचंद यादव ने बताया कि शुक्रवार को सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्त पत्र वितरित कर दिए जाएंगे।

समस्याओं को लेकर अनशन पर शिक्षक, फर्जी आश्वासन देकर शिक्षकों को किया जा रहा गुमराह, मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा अनशन
आजमगढ़ : परिषदीय शिक्षकों के चयन वेतनमान की लंबित समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ गुरुवार को बीएसए कार्यालय पर अनशन पर बैठे रहे। इस दौरान अनीता साइलेस ने कहा कि
परिषदीय शिक्षकों के चयन वेतनमान के लिए पिछले वर्ष अगस्त 2016 से संगठन द्वारा लगातार कई पत्र दिए गए लेकिन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा संगठन को गुमराह किया गया। 1 बार-बार आश्वासन देकर वायदे से मुकर गए। फर्जी समझौता पत्र जारी कर शिक्षकों को गुमराह किया गया। एससी संवर्ग के शिक्षकों के साथ विभागीय अधिकारियों द्वारा दोहरा मापदंड अपनाया जा रहा है। कुछ चयन वेतनमान स्वीकृत कर दिया गया है और बहुत शिक्षकों का प्रकरण लंबित है। उन्होंने इस मामले में किसी सक्षम अधिकारी से जांच की मांग की। धरने का संचालन राकेश मणि त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर सूबेदार यादव, शिवचंद यादव, मनोज कुमार त्रिपाठी, रामप्रकाश सिंह, बृजभान यादव, कमलेश यादव, अतुल यादव, दयाराम यादव, बविता यादव, मीरा कुमारी, नियाशा देवी, देवेंद्र सिंह मौजूद थे।मांगो को लेकर बीएसए कार्यालय के सामने भूख हड़ताल पर बैठी अनीता साइलेस यादव

Subscribe to:
Posts (Atom)