26.9.16

परिषदीय विद्यालयों में 30 सितम्बर को पितृ विसर्जन का अवकाश घोषित


4 अक्टूबर-अनुदेशक महा संघर्ष

सभी साथियों को नमस्कार........
          (4 अक्टूबर-अनुदेशक महा संघर्ष)
     
              4 अक्टूबर को ऐसा संघर्ष करना है जो इतिहास बन जाए।मैं सभी साथियों से आह्वान करता हूँ कि एक बार कोलाहल मचा देना है।हमको प्रयास न करना पड़े बल्कि मुख्यमंत्री जी खुद अपनी तरफ से प्रतिनिधि मण्डल को बुलाकर मांग पूरी करें।
           आशा या निराशा तो केवल उन्हें होती है जो संघर्ष में साथ दे रहे हैं।जो लोग घर बैठने वाले हैं वो सदैव एक समान भाव से जीवन जियेंगे और नित्य नये बहाने खोजते रहेंगे।कभी दो संगठन का बहाना बनाकर बैठे रहेंगे तो कभी अपने या अपने परिवार की बीमारी का बहाना बनाकर घर बैठे रहेंगे।कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो वास्तव में परेशान होते हैं लेकिन बहानेबाजों की वजह से ऐसे साथी भी संगठन में सदैव संदिग्ध बने रहते हैं।थोडा सा समय बचा है इसमें नित्य नये बहाने खोज लीजिए या सम्मानजनक जीवन।

      *4 अक्टूबर को चलिए सरकार के सरकारी नाक में दम कर दिया जाय।*

  एक बात बता दूँ कि इस बार ऐतिहासिक होगा सबकुछ।
        
          *4अक्टूबर-विधान सभा घेराव*

*लाठी खाना है तो विधान सभा के सामने खाएंगे जहाँ से पूरा प्रदेश देख सके।*
               आपका संघर्षो का साथी
                आशुतोष त्रिपाठी
                 जिला महासचिव
                 संतकबीर नगर
     उच्च प्राथमिक अनुदेशक संतकबीर नगर

23.9.16

विधान सभा अध्यक्ष जी को छः सुत्रीय ज्ञापन सौंपा।

कल दिनांक 22/09/2016 को स्थान टाउन हाल देवरिया में उ० प्रा० अनु० शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन जनपद देवरिया के जिलाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता के नेतृत्व में अनुदेशको ने माननीय माता प्रसाद पाण्डेय (विधान सभा अध्यक्ष) जी को छः सुत्रीय ज्ञापन सौंपा।
अभिषेक गुप्ता
जिलाध्यक्ष
उ० प्र० अनु० शिक्षक संघ देवरिया

बहुत बहुत बधाई व आभार।

*सभी साथियो को नमस्कार*🙏
सर्वप्रथम  21सितम्बर के धरना प्रदर्शन के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आप सभी को बहुत बहुत बधाई व आभार।
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

             *मिशन 4 अक्टूबर2016*
              *अनुदेशक महासंग्राम*
🐅🐅🐅🐅🐅🐅🐅🐅🐅🐅

इस बार 21 सितम्बर के धरना प्रदर्शन में प्रदेश के समस्त जिलो  पर हमारे अनुदेशक साथियो ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। साथियो अब आपके इसी जोश और साथ की जरुरत 4 अक्टूबर को है। 4 अक्टूबर के धरने को लेकर बहुत से साथी कमर कस चुके है और हमारे सोये हुए कुछ साथियो के पास अभी भी समय है वो सब भी अपनी निंद्रा को तोड़ समायोजन की इस लड़ाई में भाग ले और अपने दिमाग से ये बात निकाल दे कि उनके जाने या न जाने से क्या फर्क पड़ेगा तो साथियो आप सब भी जानते हो पानी   की बूँद बूँद से ही घड़ा भर जाता है अगर आप सभी एक एक करके लखनऊ पहुच गए तो वहाँ अनुदेशको का जन सैलाब उमड़ पड़ेगा। *साथियो अब चुप रहने का वक़्त नही मानदेय नहीं समायोजन चाहिए*  *एक ही स्कूल में दो व्यवस्था*  *किसी को 8हजार किसी को 50हजार तानाशाही नहीं चलेगी     अनुदेशको की एक पुकार*
*समायोजन हो अबकी बार*

*हम अपना अधिकार मांगते*
*नही किसी से भीख मांगते*

*मानदेय में दम नही और समायोजन से कम नही*।

मांग पत्र
*मुख्य बिंदु*👇�
1-समायोजन
2-जब तक समायोजन नही होता है तब तक के लिए।
100 बच्चों की बाध्यता खत्म हो।
स्वतः नवीनीकरण
महिला प्रसूति अवकाश
और सम्मान जनक मानदेय 25000
अनुदेशको को स्थानांतरण की सुविधा प्रदान की जाय।

साथियो अगर इस बार आप सबने अपना एक लक्ष्य बना लिया और समायोजन को अपनी मंजिल समझकर लखनऊ 4 अक्टूबर को पहुँच गए तो आपको आपकी मंजिल से कोई दूर नही कर सकता आप अपने सम्मान की लड़ाई को जीत लोगे। कोई न रोक पायेगा आपकी उची उड़ान को ||

तालीम नहीं दी जाती
परिंदों को उड़ानों की

वो तो खुद ही समझ जाते हैं,
ऊँचाई आसमानों की।

4 अक्टूबर चलो लखनऊ।
बोल अनुदेशक हल्ला बोल

नज़र को बदलो तो नज़ारे बदल जाते है,
सोच को बदलो तो सितारे बदल जाते है,
कश्तियां बदलने की ज़रूरत नही,
दिशा को बदलो तो किनारे खुद-ब-खुद बदल जाते है.

जय अनुदेशक परिवार
*उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन संतकबीर नगर उत्तर प्रदेश*