2.1.17

परिषदीय स्कूलों में शिक्षक हाजिरी व शैक्षिक गुणवत्ता का होगा आकलन, सरकारी स्कूलों की शैक्षिक व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कवायद तेज

सरकारी स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों की हाजिरी व बच्चों के शैक्षिक गुणवत्ता का आंकलन किया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान प्राप्त होने वाली सूचना की रिपोर्ट बीएसए कार्यालय में जमा करानी होगी। परिषदीय स्कूलों की शैक्षिक गाड़ी पटरी से उतरी हुई है। शिक्षक समय से स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं। 1इस संबंध में लगातार बीएसए कार्यालय को ग्रामीण अंचल से शिकायत प्राप्त हो रही है।शिकायतों की हकीकत
पड़ताल करने के लिए बीएसए हरिकेश यादव ने बीस ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारियों को स्कूल निरीक्षण कर शैक्षिक गुणवत्ता की जांच और शिक्षक हाजिरी रजिस्टर की जांच करने के निर्देश दिए हैं। निर्देश में कहा गया कि दो दिन से अधिक शिक्षक स्कूल से गायब रहते हैं तो उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाए। वह कारण बताए कि किन कारणों से स्कूल नहीं आ रहे हैं। जवाब सही नहीं देने वाले शिक्षक के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की संस्तुति की जाए। 1उप बेसिक शिक्षा अधिकारी अजरुन सिंह ने बताया कि सरकार पठन - पाठन पर फोकस कर रही है। 1लखनऊ में होने वाली बैठक में उच्च अधिकारियों द्वारा पठन- पाठन की विस्तृत रिपोर्ट मांगी जाती है। इसी के तहत शैक्षिक गुणवत्ता की जांच करने के संबंध में खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। जिन विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता खराब पाई जाती है।1 ऐसे स्कूलों को चिह्न्ति करने को कहा गया है। साथ ही उनकी प्रगति रिपोर्ट की आख्या बीएसए कार्यालय में जमा कराने को कहा गया है।

समाजवादी पार्टी में तख्तापलट, वर्चस्व की जंग में दो फाड़ हुई समाजवादी पार्टी: पिता को हटा कर अखिलेश बने राष्ट्रीय अध्यक्ष , शिवपाल का प्रदेश अध्यक्ष पद छीना

लखनऊ : वर्चस्व की जंग में दो फाड़ हुई समाजवादी पार्टी (सपा) में नए साल की सुबह तख्तापलट हो गया। प्रतिनिधि अधिवेशन में मुलायम सिंह यादव को अध्यक्ष पद से हटाकर उनके पुत्र व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया गया। शिवपाल यादव को प्रदेश अध्यक्ष पद और अमर सिंह को पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया। मुलायम को पार्टी के संरक्षक की भूमिका दी गई है। बौखलाए मुलायम ने जवाबी
कार्रवाई करते हुए अधिवेशन को ही अवैध घोषित कर दिया, फिर अधिवेशन के सूत्रधार प्रो. रामगोपाल यादव, किरनमय नंदा और नरेश अग्रवाल को सपा से निष्कासित कर दिया। मुलायम ने पांच जनवरी को सपा का राष्ट्रीय सम्मेलन बुलाया है। दूसरी ओर अखिलेश ने विधान परिषद सदस्य नरेश उत्तम को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। 1ओहदा, अधिकार और वर्चस्व हासिल करने के प्रयासों में समाजवादी परिवार की कलह पहले संग्राम में बदली और फिर जनशक्ति प्रदर्शन के माध्यम से रविवार को राष्ट्रीय प्रतिनिधि सम्मेलन की शक्ल में सामने आई। राजधानी लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में 25 बरस पहले समाजवादी पार्टी के गठन से लेकर अब तक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाल रहे मुलायम सिंह को पद से बेदखल करने का अकल्पनीय फैसला किया गया। इसके साथ ही अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया। शिवपाल को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने के साथ परिवार में लड़ाई की जड़ ठहराए जाने वाले राज्यसभा सदस्य अमर सिंह को सपा से ही निष्कासित कर दिया। अखिलेश को संसदीय बोर्ड, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के चयन का अधिकार भी सौंप दिया गया। 

फर्रुखाबाद-शीतलहर के चलते 4 जनवरी तक स्कूल बंद,कक्षा 8 तक के स्कूल बंद रखने के दिए निर्देश, जिलाधिकारी का आदेश।

फर्रुखाबाद-शीतलहर के चलते 4 जनवरी तक स्कूल बंद,कक्षा 8 तक के स्कूल बंद रखने के दिए निर्देश, जिलाधिकारी का आदेश।

हाथरस-ठंड को देखते हुए डीएम ने बढ़ाई छुट्टियां,कक्षा-1 के 8 तक के स्कूल 7 जनवरी तक बंद

हाथरस-ठंड को देखते हुए डीएम ने बढ़ाई छुट्टियां,कक्षा-1 के 8 तक के स्कूल 7 जनवरी तक बंद