10.12.16

सातवें वेतन आयोग की वेतन मैट्रिक्स सारणी केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए देखने क्लिक करें: जानिए कितना मिलेगा आपको वेतन

सातवें वेतन आयोग में वेतन मैट्रिक्स सारणी  केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए देखने क्लिक करें: जानिए कितना
मिलेगा आपको वेतन
Pay Matrix Table for Central Govt Employees:वेतन मैट्रिक्स की सहायता से आप  सरल, पारदर्शी, तरीके से आसानी से अपना वेतन जान सकते हैं.

मप्र में टीचर्स को मिलेगी वर्दी, नेमप्लेट पर लिखा होगा 'राष्ट्र निर्माता'


भोपाल। मप्र के नए शिक्षामंत्री विजय शाह कुछ ऐसा करना चाहते हैं जिससे उन्हें वर्षों तक याद किया जाए। प्रदेश के स्कूलों में पढ़ाने वाले लोगों को अंग्रेजी में तो टीचर ही कहते हैं परंतु मप्र के सरकारी दस्तावेजों में, अतिथि शिक्षक, गुरूजी, संविदा शिक्षक, अध्यापक और शिक्षक के पदनाम से जाना जाता है। विजय शाह इस भ्रांति को दूर करना चाहते हैं। वो चाहते हैं कि सभी टीचर्स एक सम्मानजनक नाम से पुकारे जाएं और इसके लिए 'राष्ट्र निर्माता' से बेहतर क्या होगा। 

शिक्षा मंत्री विजय शाह ने नई दिल्ली में रविवार को यह घोषणा की। वे वहां मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से मिलने पहुंचे थे। शाह ने जावड़ेकर को मप्र के शिक्षा जगत में किए जा रहे नवाचार के बारे में बताया। उन्होंने कहा- इन्हें गुरुजी, संविदा शिक्षक, अध्यापक, सहायक शिक्षक के नाम से संबोधित किया जाता है। मप्र में स्कूल शिक्षा विभाग शिक्षकों का गौरव और हौसला बढ़ाने के उद्देश्य से सरकारी स्कूलों में शिक्षकों का ड्रेस कोड लागू करने जा रहा है। ड्रेस कोड के साथ नेम प्लेट पर नाम से पहले राष्ट्र निर्माता अंकित किया जाएगा।

ये नवाचार भी बताए
मप्र के सरकारी स्कूलों में वितरित किए जाने वाले गणवेश की सिलाई गांव की महिलाओं के स्वसहायता समूहों से कराई जाएगी। साथ ही छात्राओं को दी जाने वाली साइकिल एक ही रंग और भारतीय कंपनी की ही होगी।

यूपी चुनाव फरवरी में होने के आसार

यूपी चुनाव फरवरी में होने के आसार

सिद्धार्थनगर में कार्यरत औरैया की शिक्षिका की ठण्ड लगने से मौत, 72825 भर्ती में हुआ था चयन

सिद्धार्थनगर में कार्यरत औरैया की निवासी एक शिक्षिका की ठण्ड लगने से मौत हो जाने का समाचार मिला है ।मिली जानकारी के अनुसार श्रीमती मुक्ति त्रिपाठी को शनिवार को अचानक ठंड लगने से मौत हो गई । वह
डुमरियागंज मुख्यालय पर एक किराये के मकान में रह रही थीं ।मृतक मुक्ति त्रिपाठी औरैया जनपद की मूल निवासी थीं । उनका बेसिक शिक्षा परिषद के सहायक शिक्षक पद पर सिद्धार्थनगर में बीती जनवरी 2016 में चयन हुआ था । वर्तमान में वह डुमरियागँज ब्लाॅक के सेमुवाडीह प्राइमरी  स्कूल पर कार्यरत हैं । उनके चार वर्ष का एक पुत्र है ।उनकी मृत्यु से शिक्षकों मेे काफी शोक व्याप्त है । शिक्षक नेता नसीम अहमद, मिर्जा महबूब हसन, अष्ट भुजा पांडेय, मो० सलीम ,बशीर फारुकी,धर्म राज दूबे, मुश्ताक अहमद, राम मिलन, अहमद हुसैन , शजर हैदर रिज्वी, संतोष सिंहानिया आदि गहरा शोक प्रकट किया है ।

72825 बैच की डुमरियागंज विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सेमुआ डीह में तैनात सहायक अध्यापिका मुक्ति त्रिपाठी काआज सुबह ठंडक लगने से आकस्मिक निधन हो गया ।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवार को इसदुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें ।