29.12.16

मानदेय बृद्धि के लिये प्रतिनिधि मण्ड़ल मंत्री से मिला। साफ कहा मानदेय बृद्धि ना होने तक शिक्षामित्र नही करेगे शिक्षण कार्य।

दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ के आवाहन पर प्रदेश के शिक्षामित्रों ने आज चौथे दिन भी शिक्षण कार्य का बहिष्कार जारी रखा। प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में 32 हजार शिक्षामित्रों के मानदेय बृद्धि को लेकर प्रदेश के अवशेष शिक्षामित्र कई जनपदों मे अनशन कर रहे हैं। जिससे कई जनपदों मे शिक्षामित्रों ने आज सरकार की सदबुद्धि के लिये हवन भी किया। कही कही इतनी सर्दी मे शिक्षामित्रों ने अर्ध नग्न होकर प्रदर्शन किया। कुछ जनपदों मे
शिक्षामित्रों ने भीख मांग कर अपना सरकार के प्रति रोष प्रकट किया। मिली जानकारी के अनुसार कुछ जनपदों मे शिक्षामित्रों की प्रदर्शन के दौरान हालत खराब हो रही है। जिन्हे अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। साथ ही दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने प्रतिनिधि मण्ड़ल के साथ आज लखनऊ मे बिभागीय मंत्री अहमद हसन से मुलाकात कर मानदेय बृद्धि की जोरदार मांग की, उन्होने साफ कहा कि शिक्षामित्रों के प्रति उदासीनता के चलते अब तक मानदेय बृद्धि नही हो सकी, जबकि संगठन द्वारा कई बार आवाज उठाई। उन्होने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के बरिष्ठतम अधिवक्ताओ से वार्ता मे उन्होने कहा कि प्राथमिक स्कूलों में शिक्षण कार्य कर रहे 32 हजार शिक्षामित्रों का समायोजन सुप्रीम कोर्ट मे मामला विचाराधीन होने के काऱण नही  हो सकता लेकिन उनके मानदेय बृद्धि मे सरकार को कोई समस्या नही है। कई  शिक्षामित्र अपने हक के लिए मजबूर होकर सोनभद्र, बनारस, इलाहाबाद, कानपुर देहात, लखनऊ, सीतापुर, सहारनपुर, बुलंदशहर, मेरठ, हाथरस, गोण्डा, फिरोजाबाद, आगरा, बस्ती, बरेली, अलीगढ, कुशीनगर, आजमगढ, पीलीभीत, देवरिया, बहराइच,  सहित कई अन्य जिलों में अवशेष शिक्षामित्र मानदेय बढ़ाने के लिये आज भी आमरण अन्शन पर डटे रहे।  जिनके समर्थन मे प्राथमिक शिक्षक संघ भी अब लामबन्द हो रहा है। दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष के आवाहन पर पूरे प्रदेश के शिक्षामित्रों ने आज भी शिक्षण कार्य का बहिष्कार रखा। और जब तक मानदेयबृद्धि नही होगी। विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
आपका-
अनिल कुमार यादव
प्रदेश अध्यक्ष
दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ यूपी।।

शिक्षकों ने जीती जंग, पदोन्नति को मिली हरी झंडी, सेवा पुस्तिका को उमड़ी भीड़

कासगंज: लंबी लड़ाई के बाद शिक्षकों ने आखिरकार जंग जीत ही ली। डीएम के निर्देश पर डायट ने पदोन्नति को हरी झंडी दे दी है तो विभाग ने अब विद्यालय आवंटन की तैयारी कर ली है। इधर, शिक्षको के प्रतिनिधि मंडल ने बीएसए से मुलाकात कर शुक्रवार को विद्यालय आवंटन की मांग उठाई।
पदोन्नति और पदावनत को लेकर लटकी प्रक्रिया को पूर्ण करने की मांग उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने उठाई। संघ द्वारा अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया, तो विभाग हरकत में आया। डीएम ने पदोन्नति के
निर्देश दिए तो गुरुवार को डायट ने भी हरी झंडी दे दी। इधर, बीएसए गीता वर्मा ने एकल विद्यालयों की सूची तैयार कराई है, जहां शिक्षकों की तैनाती की जानी है। जिले में 143 शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ मिलेगा। संभावना है कि शुक्रवार को बीएसए कार्यालय पर रिक्त विद्यालयों की सूची चस्पा कर दी जाएगी। बीएसए ने बताया कि शिक्षक संघ के मांगपत्र में जितनी मांगें थीं, वह सभी पूरी कर दी गईं हैं। शिक्षकों की समस्याओं का प्राथमिकताओं के आधार पर निस्तारण किया जा रहा है। रोस्टर के अनुसार विद्यालय आवंटित किए जाएंगे।
सेवा पुस्तिका को उमड़ी भीड़

बीआरसी कासगंज पर सेवा पुस्तिका बनवाने के लिए नवनियुक्त शिक्षकों की भीड़ उमड़ी। दो दिवसीय शिविर में कासगंज विकास खंड से डेढ़ सौ शिक्षकों की सेवा पुस्तिकाएं बना दी गई हैं। खंड शिक्षा अधिकारी गिर्राज ¨सह ने बताया कि सभी शिक्षकों की पुस्तिकाएं प्राथमिकता से बनाई जा रही हैं।

शीतलहर के चलते स्कूलों में छुट्टी, 2 जनवरी को खुलेंगे: दो दिन के अवकाश में शिक्षक-शिक्षिकाएं भी रहेंगे छुट्टी पर: फतेहपुर

फतेहपुर : कड़ाके की ठंड के चलते 31 दिसंबर तक स्कूल-कॉलेज बंद करने के फरमान को अमल में लाने के लिए डीएम ने सख्त निर्देश दिए हैं। नौनिहालों के स्कूलों की बंदी के लिए खंड शिक्षाधिकारियों को क्षेत्र पर पैनी नजर रखने के निर्देश थमाए गए हैं। आदेश के बाद स्कूल खुलते पाए जाने पर मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई करने के आदेश जारी किए गए हैं। देरी से आदेश आने के चलते गुरुवार को तमाम शिक्षण संस्थाएं जानकारी न
होने के चलते संचालित होते रहे। वहीं छुट्टी का आदेश आते ही शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इलाहाबाद मंडल के कमिश्नर ने ¨हदी एवं अंग्रेजी माध्यम के कक्षा 8 तक की कक्षाओं के स्कूल बंद किए हैं, तो संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने कक्षा 12 तक के स्कूलों को कड़ाके की ठंड के चलते बंद करने के निर्देश दिए हैं। आला अफसरों के आदेश के अनुपालन में डीआईओएस नंदलाल यादव एवं बीएसए विनय कुमार ¨सह ने स्कूलों की बंदी का अनुपालन करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश में कहा गया है कि किसी भी दशा में शीतकालीन अवकाश में शिक्षण संस्थाएं नहीं खुलनी चाहिए। इसके लिए व्यापक पैमाने पर निगरानी रखने के के आदेश दिए गए हैं। सुबह पहर अवकाश होने की जानकारी न होने के चलते सुबह पहर गुरुजी और विद्यार्थी स्कूल जा पहुंचे। दिनभर स्कूलों का संचालन होता रहा। बीएसए ने बताया कि दो दिन के अवकाश में शिक्षक-शिक्षिकाएं भी छुट्टी में रहेंगे। इस दशा में स्कूलों का पठन पाठन नए साल में 2 जनवरी से होगा।

ठंड के कारण तीन तक बंद रहेंगे स्कूल: गाजियाबाद

जासं, गाजियाबाद : एकाएक शुरू हुई हाड़ कंपा देने वाली ठंड को देखते हुए जिले के सभी विद्यालयों को तीन जनवरी तक बंद रखने के आदेश बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दिए हैं। कक्षा एक से आठ तक के स्कूल शीत लहर के कारण बंद रहेंगे। हाड़ कंपाने वाली ठंड के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। खास तौर से तो बच्चों का
सुबह तो स्कूल जाना बहुत मुश्किल हो गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी लाल जी यादव ने बताया शीत लहर को देखते हुए जिले के कक्षा एक से आठ तक विद्यालयों को 3 जनवरी तक बंद कर दिया गया है। ठंड तीन जनवरी के बाद भी यदि उतनी ही रहती है तो भी उसके आगे स्कूलों में अवकाश को आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा आदेश जारी होने के बाद भी यदि कोई स्कूल खुलता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।