3.12.16

Final order Tet Vs Academic: हाईकोर्ट के 61 पेज के आदेश के मुख्य बिंदु निम्न प्रकार हैं: साथ पूरा आदेश डाउनलोड करें या देखें

आदेश 61 पेज का है। आदेश के मुख्य बिंदु :

1) 16वां संशोधन अवैध है।


2) टीईटी भारांक को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

3) सरकार को टीईटी भारांक देना बाध्यकारी है।

4) एनसीटीई गाइड लाइन अवैध नहीं है।

5) बिना भारांक दिए की गई समस्त भर्ती अवैध हैं।

6) सुप्रीम कोर्ट का अंतिम आदेश आने तक यथास्थिति बरकरार रहेगी।

पूरा आदेश पीडीएफ फाइल में डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

आदेश यहाँ देखें





























































3 लाख शिक्षकों का भविष्य सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर निर्भर, अब 22 फरवरी को आ सकता है ऐतिहासिक फैसला

 3 लाख शिक्षकों का भविष्य सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर निर्भर।
* शिक्षक भर्ती के नियमों को स्पष्ट नहीं कर पा रही है एनसीटीई।

* एनसीटीई कई बार सुप्रीम कोर्ट में कह चुकी है कि नियुक्ति के निर्धारण का अधिकार राज्य सरकार के पास।
*  उत्तर प्रदेश में एक ही पद के लिए दो तरीके से हो चुकी है नियुक्ति।
* टेट वेटेज का भी मामला पकड़ लिया तूल।
नई दिल्ली, संतोष कुशवाहा कुशीनगर।
उत्तर प्रदेश के 3 लाख शिक्षकों का भविष्य अब सुप्रीम कोर्ट
22 फरवरी की सुनवाई में तय करेगा।
मज़े की बात ये है कि दो बड़ी भर्तियां 72825 शिक्षक भर्ती
 टेट मेरिट व करीब 80 हज़ार भर्तियां अकैडमिक मेरिट से राज्य
सरकार कर चुकी है।
टेट मेरिट व अकैडमिक मेरिट का मामला तो चल ही रहा था इसी बीच में टेट वेटेज का आ गया है।
जिसमे पूरी तरह से एनसीटीई कठघरे में खड़ी हो गयी है।
क्यों की एनसीटीई कई तरह का काउंटर अपने द्वारा शिक्षक भर्तीयों में लगा चुकी है।
अकैडमिक मेरिट पर की गयी सभी नियुक्ति को
इलाहबाद हाईकोर्ट ने निरस्त कर दिया है।
और पहले से लंबित इस मैटर के मामले सुप्रीम कोर्ट में
चलने के वजह से अंतिम फैसला सुप्रीम कोर्ट के हवाले कर दिया है। 1लाख 32 हज़ार शिक्षकमित्रों का समायोजन इन दोनों नियमों से हटकर  किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षामित्रों को आरटीएक्ट 2010 लागू होने से पहले के कार्यरत शिक्षक मानते हुए टेट से छूट देकर किया है।
जो पहले ही इलाहाबाद हाईकोर्ट के द्वारा निरस्त होने के बाद सुप्रीम कोर्ट से स्टे के पर अपने पद पर बने हुए है।
और इनका भी भविष्य सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर टिका हुआ है।
माननीय जस्टिस दीपक मिश्र जी को उत्तर प्रदेश के इस बड़े जटिल
मामले को सुलझाने में बहुत देर लग रही है।
क्यों की इस केस को माननीय दीपक मिश्रा जी पहले ही
याची लाभ देकर उलझा चुके है।
याची लाभ देने का मतलब ये इस केस को मैनेज करने के तरफ ले जा रहे है।
किन्तु इसी बीच में टेट वेटेज का मामला आ जाने से इनकी
समस्या और बढ़ गयी है।
अब देखना है माननीय दीपक मिश्रा जी किस भर्ती को
गलत ठहराते है।
या सभी शिक्षक भर्तीयों को राहत देते है।

टीईटी की तैयारियों में लेटलतीफी, एक दिसंबर को जारी होना था एडमिट कार्ड अभी डाउनलोड होने पर संशय

इलाहाबाद : शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी टीईटी 2016 का इम्तिहान समय पर कराने की तैयारी पर जिला विद्यालय निरीक्षकों ने पलीता लगा दिया। परीक्षा केंद्रों को तय करने में जिस तरह से विलंब हुआ उसका असर 
प्रवेश पत्र जारी करने एवं अन्य तैयारियों पर पड़ता दिख रहा है। लिखित परीक्षा होने में चंद दिन बचे हैं ऐसे में आवेदकों की धड़कनें तेज हो चली हैं।
प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा कराने की जिम्मेदारी परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव पर है। पिछले साल तमाम प्रयासों के बाद भी परीक्षा दो फरवरी, 2016 को हो पाई थी। इस बार परीक्षा नियामक ने टीईटी 2016 इसी साल कराने पर शासन को सहमत किया।
बीते 26 सितंबर को इस संबंध में आदेश जारी हुए और तय कार्यक्रम के अनुरूप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व आवेदन लिए गए। परीक्षा नियामक प्राधिकारी के यहां से तय समय पर परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए आवेदकों की अनुमानित संख्या भी भेज दी गई। बीते 11 नवंबर तक जिला समिति को परीक्षा केंद्रों की सूची भेजनी थी, लेकिन गिने-चुने जिलों ही ऐसा कर पाए। अधिकांश को एक नहीं कई बार अनुस्मारक भेजा गया। इसके बाद भी सभी जिलों से 16 नवंबर तक सूचना परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय तक नहीं पहुंची।
सचिव के नाराजगी जताने पर जिला विद्यालय निरीक्षकों ने कार्य पूरा किया। ऐसे में एनआइसी को परीक्षा केंद्रों की सूची भेजने में विलंब हुआ और वहां हर अभ्यर्थी के प्रवेशपत्र में केंद्र का नाम दर्ज होना है इसलिए उसमें भी समय लगा। अफसरों की अनदेखी के कारण तय कार्यक्रम गड़बड़ा गया है। ज्ञात हो कि 19 दिसंबर को होने वाली परीक्षा के लिए कम से कम 15 दिन पहले प्रवेश पत्र जारी होना था, लेकिन एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख अभी तय नहीं हुई है। अनुमान है कि सोमवार तक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड अपलोड हो सकते हैं।

शिक्षा विभाग 03/12/2016

29334 जूनियर भर्ती के सन्दर्भ में आज माननीय उच्च न्यायालय में आये हुए आदेश के मुख्य अंश: हिंदी में

शिक्षामित्रों के मसीहा जितेंद्र शाही जी द्वारा MHRD मंत्री जी से मिलकर किया गया प्रयास सफल हुआ

हाईकोर्ट के आदेश की कॉपी हिंदी में एस.के. पाठक की कलम से,क्या है इस आर्डर में खास

शिक्षक ने वेतन से छात्रों में बांटा स्वेटर

हाईकोर्ट ने किसी भी अकादमिक भर्ती को रद्द(quash) नहीं किया, कार्यरत शिक्षकों ने ली राहत की साँस

लगभग एक लाख शिक्षक भर्तियों हाईकोर्ट ने प्रश्नचिन्ह लगाकर सुप्रीम कोर्ट भेजा

Final order Tet Vs Academic: हाईकोर्ट के 61 पेज के आदेश के मुख्य बिंदु निम्न प्रकार हैं: साथ पूरा आदेश डाउनलोड करें या देखें

टीईटी बनाम एकेडमिक मेरिट भर्ती केस में हाईकोर्ट की सुनवाई का आदेश हुआ अपलोड, डाउनलोड करने के लिये यहाँ क्लिक करें

कन्नौज में स्कूल की दीवार ढहने से तीन बच्चों की मौत, पांच गंभीर

TET बनाम एकेडमिक भर्ती का बहुप्रतीक्षित केस 657/2015 का आदेश आ चुका है, डाउनलोड करने के लिये यहाँ क्लिक करें

शीतलहर के कारण परिषदीय विद्यालय के समय परिवर्तन के सम्बन्ध में: माँगपत्र

हाईकोर्ट के जिस आदेश को लेकर साँसे थमी, जानिए उस केस जुड़े कुछ महत्त्वपूर्ण तथ्य: अरशद अली की कलम से

जानिए क्या है बेसिक शिक्षा नियमावली 1981 के 12 ,15 ,16 और 19वां संसोधन, कब करे जातें है संसोधन विस्तार से जाने

PRIMARY KA MASTER: बेसिक शिक्षा न्यूज़ में आज की मुख्य खबरें

चुनाव ड्यूटी के संभावित कर्मचारियों की फीडिंग, महिलाओं को मिक सकती है राहत

बीटीसी 2013 प्रशिक्षुओं ने सौंपा ज्ञापन, सहायक अध्यापकों की भर्ती में अवशेष रिक्त पदों का भी विवरण आगामी भर्ती के लिए शासन को भेजने की मांग की

गैरहाजिर शिक्षकों का रोका वेतन, स्कूल में छापेमारी के दौरान दर्जनों शिक्षक मिले गायब, BSA ने कार्रवाई

प्रधानाध्यापक ने छात्र को पीटा,BSA से शिकायत कर अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग

बेहतर परिणाम देने वाले शिक्षक होंगे सम्मानित, तीन श्रेणियों में दिए जाएंगे प्रमाणपत्र

आबकरी सिपाही भर्ती पेपर लीक में एफआईआर, कोर्ट ने दिया आदेश

UPTET: टीईटी में मेरिट पर नियुक्ति की सुनवाई सात को, हाईकोर्ट के जस्टिस अशोक भूषण व विपिन सिन्हा करेंगे सुनवाई

डा0 भीमराव अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस का 6 दिसम्बर 2016 को सार्वजानिक अवकाश घोषित

लापरवाही करने पर तीन शिक्षक-शिक्षिकाएं निलंबित, दो शिक्षिकाएं बिना बताए कई वर्ष से हैं गायब

एडी बेसिक की जाँच में लापरवाही उजागर: कुशीनगर

खाने में कमी मिलने पर होगी कार्रवाई, MDM टास्क फाॅर्स की बैठक, दिए गए निर्देश

निरीक्षण में अनियमितताओं पर वेतन रोका

परिषदीय स्कूल में पढ़ाता मिला बाहरी. बीईओ ने रंगे हाथ पकड़ा मामला, दिए जाँच के आदेश

72825 प्रशिक्षु चयन 2011 हेतु मेरिट कटऑफ जारी: महाराजगंज

3 लाख शिक्षकों का भविष्य सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर निर्भर, अब 22 फरवरी को आ सकता है ऐतिहासिक फैसला

टहलते रहे बच्चे शिकायत, शिक्षक समय से नहीं पहुँच रहे स्कूल

नौ समन्वयकों (ABRC) ने दिया त्यागपत्र, ज्यादा काम देने थे तंग, बीईओ द्वारा बार-बार मांगी जाती थी एक बार दी गयी सूचना: बदायूं

सत्ता में आते ही रद्द की थी छुट्टी चुनाव आया तो कर दी बहाल, सपा सरकार ने जारी किया छह दिसम्बर को सार्वजनिक अवकाश का आदेश

वित्तविहीन शिक्षक तेज करेंगे पूर्णकालिक दर्जा की मांग, 1100 रुपये का मानदेय मिलने से बढ़ी नाराजगी, चुनावी बेला में मुखर हुए वित्त विहीन शिक्षक

BTC ADMISSION: डायट से भेजे छात्रों का भी बीटीसी कोर्स में प्रवेश लें, अल्पसंख्यक कॉलेजों को हाईकोर्ट का निर्देश

UPTET 2016 EXAM:टीईटी की तैयारियों में लेटलतीफी, एक दिसंबर को जारी होना था एडमिट कार्ड अभी डाउनलोड होने पर संशय

TGT-PGT भर्ती: 2013 की घटीं सीटें, 2011 की उत्तर कुंजी हो गई गुम