26.12.16
मानदेय वृद्धि और समायोजन की मांग को लेकर शिक्षामित्र 27 को शिक्षा निदेशालय का करेंगे घेराव
इलाहाबाद : उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की बैठक में समायोजन से वंचित शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाने की मांग हुई। कंपनी बाग में हुई बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष वसीम अहमद ने कहा कि मानदेय वृद्धि समेत शिक्षामित्रों को समायोजित करने की मांग को लेकर शिक्षा निदेशालय का घेराव 27 दिसंबर को किया जाएगा। इस मौके पर संघ के संरक्षक सुरेंद्र पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण पटेल, सुनीत तिवारी, जर्नादन पांडेय, राकेश यादव, विनोद मौर्या, आशीष सिंह, जगदीश केशरी, विजय शंकर रावत, वंदना सरोज, निशा रहीं।
प्रदेश के 449 उच्च प्राथमिक स्कूलों को मिलेंगे कम्प्यूटर
विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रदेश सरकार ने बेसिक शिक्षा परिषद के 449 उच्च प्राथमिक स्कूल के बच्चों को कम्प्यूटर का तोहफा दिया है। सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक जीएस प्रियदर्शी की ओर से 22 दिसंबर को सभी डीएम और बीएसए को पत्र भेजकर कम्प्यूटर सहायतित शिक्षा के अंतर्गत चयनित 449 स्कूलों में कम्प्यूटर लगवाने के निर्देश दिए गए हैं।
खरीदारी के लिए प्रति स्कूल 1.27 लाख रुपए के हिसाब से जिलों को कुल 5.7 करोड़ रुपए दिए गए हैं। खास बात यह कि इन स्कूल के कम्प्यूटर का किसी अन्य काम में उपयोग नहीं किया जाएगा। कम्प्यूटर की खरीदारी के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी गठित होगी जिसमें बीएसए सदस्य सचिव होंगे। यदि तीन साल तक कम्प्यूटर ठीक से काम नहीं करते तो संबंधित संस्था के खिलाफ कठोर कार्यवाही होगी।
इलाहाबाद के तीन स्कूलों में लेंगे कम्प्यूटर
खरीदारी के लिए प्रति स्कूल 1.27 लाख रुपए के हिसाब से जिलों को कुल 5.7 करोड़ रुपए दिए गए हैं। खास बात यह कि इन स्कूल के कम्प्यूटर का किसी अन्य काम में उपयोग नहीं किया जाएगा। कम्प्यूटर की खरीदारी के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी गठित होगी जिसमें बीएसए सदस्य सचिव होंगे। यदि तीन साल तक कम्प्यूटर ठीक से काम नहीं करते तो संबंधित संस्था के खिलाफ कठोर कार्यवाही होगी।
इलाहाबाद के तीन स्कूलों में लेंगे कम्प्यूटर
झांसी में सर्वाधिक 20 स्कूल चुने गए
झांसी में सबसे अधिक 20 स्कूलों में कम्प्यूटर लगाए जाएंगे। मुरादाबाद 19, गौतमबुद्धनगर, उन्नाव 14, रायबरेली व सहारनपुर 13-13, बस्ती व संभल 12-12, मैनपुरी 11, कानपुर नगर व मथुरा 10-10 जूनियर हाईस्कूलों में कम्प्यूटर स्थापित किए जाएंगे।
इनका कहना है
जिले के तीन जूनियर हाईस्कूलों में कम्प्यूटर स्थापित करने के निर्देश मिले हैं। जिलाधिकारी की अनुमति के बाद खरीदारी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
हरिकेश यादव, बीएसए
कैशलेस इलाज सुविधा की मांग उठी, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (प्राथमिक संवर्ग) ने कमर कसी
इलाहाबाद : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (प्राथमिक संवर्ग) की बैठक में कैशलेस इलाज की सुविधा देने की मांग सरकार से हुई। एंग्लो बंगाली इंटर कालेज में हुई बैठक को संबोधित कर प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश महामंत्री भगवती सिंह ने 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन देने की मांग की। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश संगठन मंत्री श्रीकृष्ण द्विवेदी ने कहा कि सातवें वेतनमान में विसंगतियां हैं। इस मौके पर शिवशंकर सिंह, पंकज त्रिपाठी, बजरंगी सिंह, संत लाल सिंह, सुरेश चंद्र त्रिपाठी, ऋषि देव त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संचालन
जिलाध्यक्ष कामता नाथ ने की।
जिलाध्यक्ष कामता नाथ ने की।
Subscribe to:
Posts (Atom)



