21.4.17

वाट्सएप पर नहीं, पत्र से भेजें शिक्षको को सूचना, हर शिक्षक के पास एंड्रायड फोन न होने से शिक्षकों को समय पर नहीं मिलतीं हैं सूचनाएं

अलीगढ़ : शिक्षा से संबंधित सूचनाएं मोबाइल पर वाट्सएप के जरिये शिक्षकों तक पहुंचती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क न होने से सूचना नहीं मिल पातीं। हर शिक्षक के पास एंड्रायड फोन भी नहीं है। सूचना पत्र के जरिये शिक्षकों तक भेजी जाएं। ये मांग उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत शर्मा ने
उठाई। गुरुवार को स्कूल का समय बढ़ाने व शिक्षकों की समस्याओं के संबंध में संघ पदाधिकारियों ने बीएसए को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष ने कहा कि भीषण गर्मी के चलते बच्चों को काफी समस्याएं हो रही हैं। स्कूल का समय सुबह सात से 11 बजे तक किया जाए। उन्होंने शिक्षकों की समस्याएं भी अधिकारी के समक्ष रखीं। खंड शिक्षा अधिकारियों की संस्तुति पर शिक्षकों पर कार्रवाई करने से पहले शिक्षकों से स्पष्टीकरण लिया जाए। डेस के 25 प्रतिशत अवशेष का भुगतान तत्काल कराया जाए। महामंत्री इंद्रजीत सिंह ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी सीएल की सूचना व्हाट्सएप पर मांगते हैं, पत्र व्यवहार रजिस्टर मे सीएल चढ़ी होने के बाद भी मनमानी कार्रवाई करते हैं इस पर अंकुश लगे। खंड शिक्षा अधिकारियों के प्राइवेट आफिसों में शिक्षक अटैच हैं उनको हटाकर विद्यालयों में लगाया जाए।
वाट्सएप पर नहीं, पत्र से भेजें शिक्षको को सूचनाशिक्षकों ने समस्याएं बताई हैं, जो न्यायसंगत व तर्कसंगत मांग होगी जरूरी पूरी होगी। खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्याओं के बारे में चर्चा करेंगे।
धीरेंद्र कुमार, बीएसए

परिषदीय स्कूलों में रिक्त पदो पर शीघ्र शुरू हो पदोन्नति, शिक्षकों ने एकजुट होकर BSA को सौंपा ज्ञापन

बांदा : यूनाईटेड टीचर्स एसोसिएशन ने प्रदर्शन कर मांगों को उठाया। जिसमें कहा गया है कि जो भी पद रिक्त हैं उन पर शीघ्र पदोन्नति प्रक्रिया शुरू कराई जाए। विशेष परिस्थिति पर अध्यापकों का स्थानान्तरण/समायोजन शुरू हो। 1गुरुवार को यूनाईटेड टीचर्स एसोसिएशन से जुड़े शिक्षकों ने अपना ज्ञापन बीएसए को सौंपा। जिसमें
चार सूत्रीय मांगों को रखा गया है और शीघ्र उनके निस्तारण की मांग की गई है। अध्यक्ष जयनारायन श्रीवास के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि जिन नवनियुक्त अध्यापकों के सत्यापन अपूर्ण हों उनका सत्यापन पारदर्शी तरीके से पूरा हो।1 नवनियुक्त सहायक अध्यापकों का वेतन अवशेष (एरियर) का सामूहिक रूप से भुगतान हो। जो पद खाली हैं उन पर पदोन्नति प्रक्रिया शुरू कराई जाए एवं विशेष परिस्थिति पर स्थानान्तरण/समायोजन शुरू हो। इस दौरान महामंत्री निरंजन चक्रवर्ती, उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, महेश गर्ग, राहुल त्रिपाठी, सुनील वर्मा, दयानिधान, सुनीलदत्त, अनुराग आदि मौजूद रहे।मांगों को लेकर बेसिक शिक्षा कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते यूनाइटेड टीचर एसोसियेशन के पदाधिकारी

CM योगी की अधिकारियों को नसीहत, प्राथमिक विद्यालयों में अध्यापकों की उपस्थिति हो अनिवार्य, डीएम, बीएसए करें औचक निरीक्षण, एमडीएम की गुणवत्ता में हो सुधार

CM योगी की अधिकारियों को नसीहत, प्राथमिक विद्यालयों में अध्यापकों की उपस्थिति हो अनिवार्य, डीएम, बीएसए करें औचक निरीक्षण, एमडीएम की गुणवत्ता में हो सुधार

बच्चे निजी स्कूल में पढाए तो बीपीएल से नाम कटेगा, ऐसे लोगों को सरकारी सुविधाओं से करेंगे महरूम

बच्चे निजी स्कूल में पढाए तो बीपीएल से नाम कटेगा, ऐसे लोगों को सरकारी सुविधाओं से करेंगे महरूम