16.3.17

12460 सहायक अध्यापकों की भर्ती के काउंसिलिंग 18 से: परिषद मुख्यालय से जिला मुख्यालयों को इस संबंध में पहले ही निर्देश भेजे

इलाहाबाद : बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में 12460 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने बुधवार को विज्ञापन जारी कर दिए हैं। अब 18 मार्च से इसकी काउंसिलिंग होगी। अभ्यर्थियों ने
जिन जिलों में पहली वरीयता के आधार पर ऑनलाइन आवेदन किया है, उन्हें वहां की काउंसिलिंग में शामिल होना होगा। कुछ दिन बाद 4000 उर्दू शिक्षकों की भर्ती का विज्ञापन जारी होगा। परिषद मुख्यालय से जिला मुख्यालयों को इस संबंध में पहले ही निर्देश भेजे जा चुके हैं।

29334 Math-Science: भरे जाएं विज्ञान-गणित के रिक्त पद: बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विज्ञान व गणित शिक्षकों के रिक्त पद भरे जाने की मांग फिर तेज

इलाहाबाद : बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विज्ञान व गणित शिक्षकों के रिक्त पद भरे जाने की मांग फिर तेज हो गई है। युवाओं का कहना है कि बीते जनवरी माह में दूसरे चरण की प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी, उसे अब पूरा कराया जाए। माना जा रहा है कि जल्द ही इस संबंध में निर्देश जारी होंगे। शासन ने 2013
में उच्च प्राथमिक स्कूलों में 29334 विज्ञान व गणित के शिक्षकों की नियुक्ति का आदेश दिया था। जिसमें प्रथम से सप्तम चक्र व 82 अंक वालों की काउंसिलिंग कराने के बाद भी सीटें रिक्त रह गई थी। कोर्ट ने 25 नवंबर 2016 को रिक्त पद भरने का आदेश दिया। शासन ने 30 दिसंबर को आदेश जारी किया। इसमें दो से 10 जनवरी तक प्रथम चरण व 11 से 15 जनवरी तक द्वितीय चरण को पूरा करना था। पहले चरण में उन अभ्यर्थियों को मौका दिया गया, जिनका अभ्यर्थन ही निरस्त हो गया था। यह प्रकरण उछलने पर परिषद ने दूसरे चरण की प्रक्रिया भी रोक दी थी। युवा उसी आदेश को पूरा कराने की मांग कर हैं। दिलीप कुमार, राजेंद्र प्रसाद, ऋषि राज, संजय ने रिक्त पद भरने की मांग की है।

चूके तो गैरहाजिर हो जाएगा परीक्षा केंद्र: हर पाली की परीक्षा के बाद वेबसाइट के जरिये रिपोर्ट भेजने के निर्देश, निर्देश न मानने वाले केंद्र दो पालियों की रिपोर्ट एक साथ न भेज सकेंगे

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2017 में कॉपियों की अदला-बदली रोकने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। हर केंद्र को यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर गैरहाजिर परीक्षार्थियों की रिपोर्ट अपलोड करने के कड़े निर्देश हैं। कहा गया है कि एक पाली की परीक्षा खत्म होते ही इसे अपडेट किया जाए। ऐसा न करने वाले परीक्षा केंद्र खुद ही गैरहाजिर हो जाएंगे, क्योंकि वह दोनों पालियों की एक साथ वेबसाइट पर फीडिंग नहीं कर सकेंगे।1यूपी बोर्ड की परीक्षा में पिछली बार गैरहाजिर छात्र-छात्रओं पर नजर रखने को परीक्षा मोबाइल एप का प्रयोग हुआ लेकिन, वह कारगर नहीं रहा। इस बार बोर्ड ने अपने सिस्टम पर ऐतबार किया है। इसके लिए बीते वर्ष जारी हुई परीक्षा नीति में विस्तार से जिक्र किया गया। शासन ने उन्हीं विद्यालयों को केंद्र बनाने का निर्देश दिया, जहां कंप्यूटर, आपरेटर, जेनरेटर व इंटरनेट आदि का इंतजाम हो, ताकि वह परीक्षा के दौरान अनुपस्थित
परीक्षार्थियों की रिपोर्ट आसानी से भेज सके। इसका असर रहा कि जिन स्कूलों में इंतजाम नहीं थे, उन्होंने तुरत-फुरत उसे पूरा कर लिया। असल में बोर्ड प्रशासन को हर साल यह सूचनाएं मिलती रही हैं कि परीक्षा के दौरान कॉपियां बदल जाती हैं, इसके लिए कोडिंग का प्रबंध हुआ। इसी तरह परीक्षा के बाद केंद्र व्यवस्थापक गैर हाजिर परीक्षार्थियों को हाजिर होने की रिपोर्ट भेजते रहे हैं। इसे रोकने के लिए हर दिन रिपोर्ट मांगने का निर्देश हुआ है। 1बोर्ड की ओर से हर विद्यालय को कक्षा 9 व 11 के पंजीकरण और हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा फार्म भरने के लिए यूजर आइडी और पासवर्ड दिया गया है। उसी का इस्तेमाल इस बार परीक्षा में भी हो रहा है। हर केंद्र को विषयवार परीक्षार्थियों की सूचना अपलोड कर दी गई है। केंद्रों को एक पाली की परीक्षा खत्म होते ही गायब रहने वाले परीक्षार्थियों की सूचना वेबसाइट पर अपलोड कर देनी है। इसमें परीक्षार्थी का अनुक्रमांक आदि दिखेगा उसी के आगे केवल रिमार्क भर देना है। यदि किसी केंद्र ने पहली पाली की परीक्षा के बाद यह प्रक्रिया पूरी नहीं की तो दूसरी पाली खत्म होने पर वह पहली पाली की सूचना अपलोड नहीं कर सकेगा, क्योंकि उस समय वेबसाइट पर दूसरी पाली के विषय के परीक्षार्थी दिखेंगे। लापरवाही करने पर पूरा केंद्र की गैरहाजिर हो जाएगा। 1यही नहीं केंद्रों को गायब परीक्षार्थी की सूचना अपलोड करने के बाद उसकी दो प्रिंट भी निकालनी होगी। एक को उत्तरपुस्तिकाओं के बंडल में लगाना होगी, जबकि दूसरी को रिकॉर्ड में सुरक्षित रखना है। इसका लाभ कॉपियों का मूल्यांकन करते मिलेगा। सचिव शैल यादव ने कहा कि लापरवाही करने वाले केंद्रों पर कार्रवाई करेंगे। इसलिए सभी तत्पर रहे। सभी केंद्रों को इस सिस्टम से जोड़ा जा चुका है।’

TGT-PGT: साक्षात्कार देने वाले रिजल्ट में अनुपस्थित

इलाहाबाद : माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड उप्र का परिणाम फिर सवालों के घेरे में है। लंबे इंतजार के बाद स्नातक शिक्षक यानी टीजीटी 2013 अंग्रेजी का परीक्षा परिणाम जारी हुआ। इसमें साक्षात्कार देने वाले दो
अभ्यर्थियों को गैरहाजिर दिखाकर फेल कर दिया गया है। युवाओं ने चयन बोर्ड में प्रत्यावेदन देकर सख्त आपत्ति जताई है। 1चयन बोर्ड ने सूबे के अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में बालक वर्ग में 618 और बालिका वर्ग में 60 अभ्यर्थियों का अंग्रेजी शिक्षक के रूप में चयन किया है। बालक वर्ग में सामान्य के 284, पिछड़ा वर्ग के 166 व अनुसूचित जाति के 166 और अनुसूचित जनजाति वर्ग के दो अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। ऐसे ही बालिका वर्ग में सामान्य की 24, पिछड़ा वर्ग की 18 व अनुसूचित जाति की 18 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इसमें छह नंबर बोर्ड में इंटरव्यू देने वाले रवि कुमार सिंह को अनुपस्थित दिखाया गया है, जबकि लिखित परीक्षा का उनका कटऑफ 365.860 रहा है, इसी तरह एक नंबर बोर्ड में साक्षात्कार देने वाले अश्विनी कुमार को भी गैरहाजिर बताया गया है। अश्विनी का भी लिखित परीक्षा में कटऑफ 332.604 है। युवाओं का दावा है कि उन्हें यदि इंटरव्यू में कम अंक भी मिले होंगे, तब भी चयन होना चाहिए, लेकिन जानबूझकर उन्हें गैरहाजिर कर दिया गया है, ताकि चहेतों को मौका दिया जा सके। 1माना जा रहा है कि विद्यालय आवंटन से पहले परीक्षा परिणाम में नये सिरे से बदलाव होगा। दोनों युवाओं ने प्रत्यावेदन आयोग को सौंप दिया है।